Indian Army Agniveer Vacancy 2026: अग्निवीर के 25,000+ पदों पर युवाओं के लिए भर्ती का सुनहरा अवसर।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Indian Army Agniveer Vacancy 2026
Indian Army Agniveer Vacancy 2026

Indian Army Agniveer Vacancy 2026: भारतीय सेना के द्वारा अग्निपथ योजना के अंतर्गत अग्निवीर के विभिन्न पदों पर लगभग 25,000+ रिक्तियों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

दोस्तों यह भर्ती उन सभी युवा अभ्यर्थियों के लिए बहुत ही शानदार मौका है जो भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा करना चाहते हैं।

इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से रखी गई है। देशभर के योग्य महिला और पुरुष अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इस लेख में आपको आवेदन तिथि, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, फिजिकल, लिखित परीक्षा के विषय, वेतन, चयन प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी सभी सही और आधिकारिक जानकारी विस्तार से दी गई है।

 

Indian Army Agniveer Vacancy 2026 आवेदन तिथि

भारतीय सेना अग्निवीर के लिए आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण तिथियाँ इस प्रकार हैं –

  • फॉर्म शुरू होने की तारीख: 13/02/2026
  • आखिरी तारीख: 01/04/2026
  • आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

 

Indian Army Agniveer Vacancy 2026 आयु सीमा

भारतीय सेना अग्निवीर के लिए आयु सीमा इस प्रकार निर्धारित की गई है –

  • न्यूनतम आयु सीमा: 17 वर्ष 6 माह, अधिकतम आयु सीमा: 21 वर्षअग्निवीर GD / टेक्निकल / असिस्टेंट / ट्रेड्समैन : 17.5 से 21 साल (01/10/2005 से 01/04/2009)
  • सैनिक टेक्निकल : 17.5 से 23 साल (01/10/2004 से 01/04/2009)
  • सिपाही फार्मा : 19-25 साल (01/10/2002 से 01/04/2008)
  • JCO धार्मिक टीचर : 01 जुलाई 2026 तक 27-34 साल
    इंडियन आर्मी अपने नियमों के अनुसार अग्निवीर CCE एग्जाम के लिए उम्र में छूट देती है।

(आयु की गणना नोटिफिकेशन में दी गई तिथि के अनुसार की जाएगी। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी जाएगी।)

 

Indian Army Agniveer Vacancy 2026 शैक्षणिक योग्यता

भारतीय सेना अग्निवीर के लिए अलग-अलग पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है –

  • Agniveer General Duty (GD): 10वीं पास (कम से कम 45% कुल अंक और प्रत्येक विषय में 33%)
  • Agniveer Technical: 12वीं पास (Physics, Chemistry, Maths के साथ 50% कुल अंक और प्रत्येक विषय में 40%)
  • Agniveer Clerk / Store Keeper Technical: 12वीं पास (किसी भी स्ट्रीम में 60% कुल अंक और प्रत्येक विषय में 50%) + इंग्लिश और मैथ्स/अकाउंट्स/बुक कीपिंग में 50%
  • Agniveer Tradesman (10th Pass): 10वीं पास (प्रत्येक विषय में 33%)
  • Agniveer Tradesman (8th Pass): 8वीं पास (प्रत्येक विषय में 33%)

 

Indian Army Agniveer Vacancy 2026 आवेदन शुल्क

  • सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क: ₹250/-

 

Indian Army Agniveer Vacancy 2026 वेतन

भारतीय सेना अग्निवीर के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों को 4 वर्ष की सेवा अवधि के दौरान वेतन इस प्रकार मिलेगा –

  • पहला वर्ष: ₹30,000 प्रतिमाह
  • दूसरा वर्ष: ₹33,000 प्रतिमाह
  • तीसरा वर्ष: ₹36,500 प्रतिमाह
  • चौथा वर्ष: ₹40,000 प्रतिमाह
  • सेवा निधि पैकेज (4 वर्ष बाद): लगभग ₹11.71 लाख (टैक्स फ्री)

 

महत्वपूर्ण जानकारी

अग्निवीर भर्ती के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों की सेवा अवधि 4 वर्ष की होगी। इनमें से लगभग 25% अभ्यर्थियों को प्रदर्शन के आधार पर नियमित कैडर में शामिल किया जाएगा।

 

Indian Army Agniveer Vacancy 2026 चयन प्रक्रिया

भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती में चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा –

  • ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CEE)
  • फिजिकल टेस्ट (PFT)
  • शारीरिक मानक परीक्षण (PST)
  • दस्तावेज सत्यापन
  • मेडिकल परीक्षा

 

Indian Army Agniveer Vacancy 2026 फिजिकल टेस्ट (PFT)

  • 1.6 किलोमीटर दौड़:
  • ग्रुप 1 – 5 मिनट 30 सेकंड (60 अंक)
  • ग्रुप 2 – 5 मिनट 45 सेकंड (48 अंक)
  • Pull Ups (बीम):
  • 10 Pull Ups – 40 अंक
  • 9 Pull Ups – 33 अंक
  • 8 Pull Ups – 27 अंक
  • 7 Pull Ups – 21 अंक
  • 6 Pull Ups – 16 अंक
  • 9 फीट गड्ढा कूदना: क्वालीफाइंग
  • Zig-Zag Balance: क्वालीफाइंग

 

Indian Army Agniveer Vacancy 2026 शारीरिक मानक (PST)

भारतीय सेना अग्निवीर में लंबाई, वजन और सीना (पुरुषों के लिए) सेना के निर्धारित मापदंड के अनुसार होंगे।

(राज्य एवं क्षेत्र के अनुसार लंबाई में छूट दी जाती है।)

Agni Veer General Duty (GD): इस पद के लिए अभ्यर्थी का 10वीं (मैट्रिक) पास होना आवश्यक है, जिसमें कुल 45% अंक तथा प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक होने चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें। शारीरिक पात्रता (ग्रुप I) के अंतर्गत न्यूनतम लंबाई 169 सेमी, सीना 77 सेमी तथा 5 सेमी का फैलाव आवश्यक है। 1.6 किमी दौड़ 5 मिनट 45 सेकंड में पूरी करनी होगी (60 अंक), 10 बार पुल-अप लगाने होंगे (40 अंक), साथ ही 9 फीट की खाई (डिच) और जिगजैग बैलेंस पास करना अनिवार्य है।

Agni Veer Technician: अभ्यर्थी का 10+2 (इंटरमीडिएट) विज्ञान वर्ग से भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित और अंग्रेजी विषयों के साथ न्यूनतम 50% कुल अंक तथा प्रत्येक विषय में 40% अंक होना आवश्यक है। वैकल्पिक रूप से, 10+2 के साथ 1 वर्ष का आईटीआई कोर्स भी मान्य है। शारीरिक पात्रता में लंबाई 162 सेमी, सीना 77 सेमी (+5 सेमी फैलाव), 1.6 किमी दौड़ 5 मिनट 45 सेकंड में (60 अंक), 10 पुल-अप (40 अंक), 9 फीट डिच और जिगजैग बैलेंस अनिवार्य हैं।

Agniveer Office Assistant/Store Keeper Technical: इस पद के लिए 10+2 किसी भी स्ट्रीम से न्यूनतम 60% कुल अंक तथा प्रत्येक विषय में 50% अंक अनिवार्य हैं। कक्षा 12 में अंग्रेजी और गणित/अकाउंट्स/बुक कीपिंग में 50% अंक होना जरूरी है। शारीरिक मानदंड टेक्निकल पद के समान हैं—लंबाई 162 सेमी, सीना 77 सेमी (+5 सेमी), 1.6 किमी दौड़ 5 मिनट 45 सेकंड में, 10 पुल-अप, 9 फीट डिच और जिगजैग बैलेंस अनिवार्य।

Agni Veer Tradesman (10वीं पास): मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास तथा प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक आवश्यक हैं। शारीरिक पात्रता में लंबाई 169 सेमी, सीना 77 सेमी (+5 सेमी), 1.6 किमी दौड़ 5 मिनट 45 सेकंड में, 10 पुल-अप, 9 फीट डिच और जिगजैग बैलेंस शामिल हैं।

Agni Veer Tradesman (8वीं पास): मान्यता प्राप्त बोर्ड से 8वीं पास तथा प्रत्येक विषय में 33% अंक आवश्यक हैं। शारीरिक मानदंड 169 सेमी लंबाई, 77 सेमी सीना (+5 सेमी फैलाव), 1.6 किमी दौड़ 5 मिनट 45 सेकंड में, 10 पुल-अप, 9 फीट डिच और जिगजैग बैलेंस अनिवार्य हैं।

Agni Veer General Duty (महिला सैन्य पुलिस): महिला अभ्यर्थी के लिए 10वीं पास न्यूनतम 45% कुल अंक तथा प्रत्येक विषय में 33% अंक आवश्यक हैं। ग्रेडिंग सिस्टम वाले बोर्ड के लिए समकक्ष ग्रेड मान्य होंगे। वैध एलएमवी (LMV) ड्राइविंग लाइसेंस धारकों को ड्राइवर पद के लिए प्राथमिकता दी जाएगी। गोरखा अभ्यर्थियों के लिए 10वीं साधारण पास मान्य है। शारीरिक पात्रता में लंबाई 162 सेमी, 10 फीट लंबी कूद, 3 फीट ऊंची कूद और 1.6 किमी दौड़ 7 मिनट 30 सेकंड में पूरी करनी होगी।

Sepoy Pharma (सिपाही फार्मा): अभ्यर्थी का 10+2 पास होना तथा न्यूनतम 55% अंकों के साथ डी.फार्मा (D.Pharma) उत्तीर्ण होना और राज्य फार्मेसी काउंसिल/फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया में पंजीकरण आवश्यक है। बी.फार्मा 50% अंकों के साथ पंजीकृत अभ्यर्थी भी पात्र हैं। शारीरिक पात्रता में लंबाई 169 सेमी, सीना 77 सेमी (+5 सेमी), 1.6 किमी दौड़ 5 मिनट 45 सेकंड में, पुल-अप, 9 फीट डिच और जिगजैग बैलेंस अनिवार्य हैं।

Soldier Technical Nursing Assistant: 10+2 विज्ञान वर्ग (भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और अंग्रेजी) में न्यूनतम 50% कुल अंक तथा प्रत्येक विषय में 40% अंक आवश्यक हैं। वैकल्पिक रूप से बॉटनी और जूलॉजी के साथ भी पात्रता मान्य है। शारीरिक पात्रता में लंबाई 169 सेमी, सीना 77 सेमी (+5 सेमी), 1.6 किमी दौड़ 5 मिनट 45 सेकंड में, पुल-अप, 9 फीट डिच और जिगजैग बैलेंस शामिल हैं।

Junior Commissioned Officer (JCO) Religious Teacher (RT): पंडित/पंडित गोरखा (हिंदू) के लिए संस्कृत में शास्त्री/आचार्य डिग्री के साथ करमकांड मुख्य विषय या 1 वर्ष का डिप्लोमा आवश्यक है। ग्रंथी (सिख) के लिए किसी भी विषय में स्नातक डिग्री तथा पंजाबी में ‘ज्ञानी’ होना चाहिए। पादरी (ईसाई) के लिए स्नातक डिग्री तथा अधिकृत धार्मिक प्राधिकारी द्वारा अभिषिक्त पादरी होना अनिवार्य है। मौलवी (शिया) के लिए स्नातक डिग्री तथा अरबी में आलिम या उर्दू में अदीब-ए-माहिर/उर्दू माहिर होना चाहिए। बौद्ध धर्मगुरु के लिए स्नातक डिग्री तथा मान्यता प्राप्त मठ से विधिवत दीक्षित भिक्षु होना आवश्यक है। शारीरिक पात्रता में सामान्य वर्ग के लिए लंबाई 160 सेमी (गोरखा एवं लद्दाखी क्षेत्र के लिए 157 सेमी), सीना 77 सेमी (+5 सेमी) और 1.6 किमी दौड़ 8 मिनट में पूरी करनी होगी।

 

Indian Army Agniveer Vacancy 2026 लिखित परीक्षा (CEE) विषय

Agni Veer General Duty (GD): इस पद की लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान (General Knowledge), सामान्य विज्ञान (General Science), गणित (Mathematics) और तार्किक क्षमता (Logical Reasoning) से प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रश्न 10वीं स्तर के होते हैं।

Agni Veer Technician: इस पद के लिए परीक्षा में भौतिकी (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry), गणित (Mathematics), अंग्रेजी (English) और सामान्य ज्ञान से प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रश्न 12वीं विज्ञान स्तर के होते हैं।

Agniveer Office Assistant / Store Keeper Technical: इसकी लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान, गणित, अंग्रेजी और कंप्यूटर/अकाउंट्स से संबंधित प्रश्न शामिल होते हैं। स्तर 12वीं कक्षा के अनुसार होता है।

Agni Veer Tradesman (10वीं पास): इस पद की परीक्षा में सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान और गणित से प्रश्न पूछे जाते हैं। स्तर 10वीं कक्षा का होता है।

Agni Veer Tradesman (8वीं पास): इसमें सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान से प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रश्न 8वीं स्तर के होते हैं।

Agni Veer General Duty (महिला सैन्य पुलिस): इस पद के लिए सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान, गणित और तार्किक क्षमता से प्रश्न पूछे जाते हैं। स्तर 10वीं कक्षा के अनुसार होता है।

Sepoy Pharma (सिपाही फार्मा): इस परीक्षा में फार्मेसी से संबंधित विषय (Pharmacy Subject), रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और सामान्य ज्ञान से प्रश्न पूछे जाते हैं।

Soldier Technical Nursing Assistant: इस पद के लिए भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और अंग्रेजी से प्रश्न पूछे जाते हैं। स्तर 12वीं विज्ञान का होता है।

Junior Commissioned Officer (JCO) Religious Teacher (RT): इसकी परीक्षा में सामान्य ज्ञान के साथ संबंधित धर्म/धार्मिक ग्रंथों और विषय से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रश्न स्नातक स्तर के हो सकते हैं।

 

Indian Army Agniveer Vacancy 2026 आवेदन प्रक्रिया

भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए सभी अभ्यर्थियों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा।

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। उसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे –

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • ईमेल आईडी

सही-सही भरकर आवेदन शुल्क जमा करना होगा। फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट अवश्य निकाल कर सुरक्षित रख लें।

महत्वपूर्ण लिंक 👇

 

ऑफिशियल नोटिफिकेशन – Click here 
आवेदन करें – Click here 

Leave a Comment