JKSSB Warder Vacancy 2026: जम्मू-कश्मीर जेल विभाग में वार्डर के 288 पदों पर नई भर्ती जारी, 10वीं एवं 12वीं पास अभ्यर्थि करें आवेदन।

JKSSB Warder Vacancy 2026
JKSSB Warder Vacancy 2026

JKSSB Warder Vacancy 2026: जम्मू-कश्मीर सर्विसेज सेलेक्शन बोर्ड (JKSSB) के द्वारा होम डिपार्टमेंट के अंतर्गत जम्मू-कश्मीर प्रिज़न्स डिपार्टमेंट में Warder (वार्डर) के 288 पदों पर नई भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

यह भर्ती उन अभ्यर्थियों के लिए एक शानदार अवसर है जो सरकारी नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं तथा जेल विभाग में अपना करियर बनाना चाहते हैं। इस भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन जम्मू-कश्मीर सर्विसेज सेलेक्शन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी किया गया है।

दोस्तों इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से रखी गई है। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थि निर्धारित तिथि के भीतर अपना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

इस भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को जम्मू-कश्मीर प्रिज़न्स डिपार्टमेंट में वार्डर के पद पर नियुक्त किया जाएगा। भर्ती से संबंधित आवेदन तिथि, पदों का विवरण, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया, शारीरिक मानक, वेतन तथा आवेदन प्रक्रिया की संपूर्ण जानकारी नीचे विस्तार से दी गई है। इसलिए इस लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें।

 

JKSSB Warder Vacancy 2026 आवेदन तिथि

जम्मू-कश्मीर सर्विसेज सेलेक्शन बोर्ड द्वारा वार्डर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण तिथियां निम्न प्रकार निर्धारित की गई हैं।

  • आरंभ तिथि :- 27 जुलाई 2026
  • अंतिम तिथि :- 25 अगस्त 2026

दोस्तों सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपना आवेदन फॉर्म भर दें।

 

JKSSB Warder Vacancy 2026 पदों का विवरण

जम्मू-कश्मीर सर्विसेज सेलेक्शन बोर्ड द्वारा होम डिपार्टमेंट के अंतर्गत कुल 288 पदों पर भर्ती निकाली गई है।

  • पद का नाम :- Warder (वार्डर)
  • विभाग :- J&K Prisons Department
  • कुल पद :- 288

 

JKSSB Warder Vacancy 2026 आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु सीमा आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार निर्धारित की गई है।

  • न्यूनतम आयु सीमा :- 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु सीमा (सामान्य वर्ग) :- 40 वर्ष

आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमों के अनुसार छूट प्रदान की जाएगी।

आयु की गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।

 

JKSSB Warder Vacancy 2026 शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता निम्न प्रकार निर्धारित की गई है।

  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 10वीं (Matric) उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
  • अधिकतम योग्यता 12वीं (10+2) निर्धारित की गई है।

दोस्तों यदि आपने मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं अथवा 12वीं पास की है तो आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

 

JKSSB Warder Vacancy 2026 आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क निम्न प्रकार निर्धारित किया गया है।

  • सामान्य वर्ग :- ₹700
  • SC / ST-1 / ST-2 / EWS अभ्यर्थि :- ₹600

आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम जैसे नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड अथवा क्रेडिट कार्ड से किया जाएगा।

 

JKSSB Warder Vacancy 2026 वेतन

इस भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को आकर्षक सरकारी वेतन दिया जाएगा।

  • पे लेवल :- Level-2
  • वेतनमान :- ₹19,900 से ₹63,200 प्रतिमाह

इसके अतिरिक्त सरकार द्वारा महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता तथा अन्य सरकारी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

 

JKSSB Warder Vacancy 2026 शारीरिक मानक (Physical Standard)

  • पुरुष अभ्यर्थि
  • न्यूनतम लंबाई :- 5 फीट 6 इंच
  • न्यूनतम सीना :- 32 से 33.5 इंच
  • महिला अभ्यर्थि
  • न्यूनतम लंबाई :- 5 फीट 2 इंच
  • अभ्यर्थि शारीरिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए।

 

JKSSB Warder Vacancy 2026 शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)

  • पुरुष अभ्यर्थि
  • 1600 मीटर दौड़ – 6 मिनट 30 सेकंड
  • 20 पुश-अप्स
  • महिला अभ्यर्थि
  • 1000 मीटर दौड़ – 6 मिनट 30 सेकंड
  • 4 किलोग्राम शॉट पुट – 14.5 फीट (तीन प्रयास)
  • ध्यान रहे कि PST एवं PET केवल क्वालिफाइंग होंगे, इनके लिए कोई अंक नहीं दिए जाएंगे।

 

JKSSB Warder Vacancy 2026 चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा।

  • लिखित परीक्षा
  • फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST)
  • फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट (PET)
  • दस्तावेज सत्यापन
  • मेडिकल परीक्षण

सभी चरण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले अभ्यर्थियों को अंतिम मेरिट सूची के आधार पर नियुक्ति दी जाएगी।

 

JKSSB Warder Vacancy 2026 महत्वपूर्ण जानकारी

यह भर्ती केवल जम्मू-कश्मीर डोमिसाइल अभ्यर्थियों के लिए है।

PwBD अभ्यर्थि इस भर्ती के लिए पात्र नहीं हैं।

लिखित परीक्षा ऑब्जेक्टिव प्रकार की होगी।

प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।

परीक्षा का प्रश्नपत्र केवल अंग्रेजी भाषा में होगा।

 

JKSSB Warder Vacancy 2026 आवेदन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए सभी अभ्यर्थियों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा।

सबसे पहले विभाग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

इसके बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Apply Online लिंक पर क्लिक करें।

अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।

आवेदन करते समय अभ्यर्थि के पास आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, डोमिसाइल प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए।

इसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें। अब अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

फॉर्म जमा करने से पहले सभी जानकारी एक बार अच्छी तरह जांच लें। सभी जानकारी सही होने पर आवेदन फॉर्म फाइनल सबमिट करें।

अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें ताकि भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर उसका उपयोग किया जा सके।

 

ऑफिशल नोटिफिकेशन – Click here

Apply link – click here

Leave a Comment