RPSC RAS Recruitment 2026: राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 607 पदों पर नई भर्ती जारी।

RPSC RAS Recruitment 2026
RPSC RAS Recruitment 2026

RPSC RAS Recruitment 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के द्वारा राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) एवं अधीनस्थ सेवाओं के विभिन्न पदों पर नई भर्ती का शानदार नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

दोस्तों यह भर्ती उन सभी अभ्यर्थियों के लिए एक बहुत ही सुनहरा अवसर है जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और राजस्थान सरकार के प्रतिष्ठित विभागों में अधिकारी स्तर की नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं।

इस भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना राजस्थान लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से जारी की गई है।

दोस्तों इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित की गई है। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि के भीतर अपने आवेदन फॉर्म को भर सकते हैं।

इस भर्ती के अंतर्गत विभिन्न प्रशासनिक एवं अधीनस्थ सेवा पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

भर्ती से संबंधित आवेदन तिथि, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया, वेतन और आवेदन प्रक्रिया की संपूर्ण जानकारी इस लेख में विस्तार से बताई गई है। इसलिए इस लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें और अपने आवेदन फॉर्म को सफलतापूर्वक भरें।

 

RPSC RAS Recruitment 2026 आवेदन तिथि

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के द्वारा राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) एवं अधीनस्थ सेवाओं के पदों पर नौकरी के लिए आवेदन करने वाले सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन की महत्वपूर्ण तिथि इस प्रकार निर्धारित की गई है।

  • आरंभ तिथि :- 04 जून 2026
  • अंतिम तिथि :- 03 जुलाई 2026
  • परीक्षा तिथि (प्रारंभिक परीक्षा) :- 29 नवंबर 2026

दोस्तों सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपने आवेदन फॉर्म को भर दें।

 

RPSC RAS Recruitment 2026 पदों का विवरण

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा कुल 607 पदों पर भर्ती का आयोजन किया जा रहा है।

  • राज्य सेवा पद :- 192
  • अधीनस्थ सेवा पद :- 415
  • कुल पद :- 607

इन पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न चरणों की परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।

 

RPSC RAS Recruitment 2026 आयु सीमा

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के द्वारा राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) एवं अधीनस्थ सेवाओं के के पद पर नौकरी के लिए आवेदन करने वाले सभी वर्गों के अभ्यर्थियों की आयु सीमा इस प्रकार निर्धारित की गई है।

  • न्यूनतम आयु सीमा :- 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु सीमा :- 40 वर्ष

आयु की गणना :- आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार की जाएगी।

सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट प्रदान की जाएगी।

 

RPSC RAS Recruitment 2026 शैक्षणिक योग्यता

राजस्थान प्रशासनिक सेवा भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी वर्गों के अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार निर्धारित की गई है।

  • किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक (Graduation) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

दोस्तों यदि आप किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पास हैं तो इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन अवश्य देखें।

 

RPSC RAS Recruitment 2026 आवेदन शुल्क

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के द्वारा राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) एवं अधीनस्थ सेवाओं के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया है।

  • अन्य राज्य (सभी श्रेणियां): ₹600/-
  • यूआर/बीसी (सीएल)/ईबीसी (सीएल) उम्मीदवारों के लिए: ₹600/-
  • बीसी (एनसीएल)/ ईबीसी (एनसीएल)/ ईडब्ल्यूएस: ₹400/-
  • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए: ₹400/-
  • सुधार शुल्क: ₹500/-

दोस्तों आवेदन शुल्क की सटीक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को अवश्य पढ़ें।

 

RPSC RAS Recruitment 2026 वेतन

राजस्थान प्रशासनिक सेवा के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को सरकार द्वारा आकर्षक वेतन प्रदान किया जाएगा।

  • प्रारंभिक बेसिक वेतन :- ₹56,100 प्रति माह
  • वेतन स्तर :- Pay Matrix Level-12

इसके अतिरिक्त महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, यात्रा भत्ता तथा अन्य सरकारी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

 

RPSC RAS Recruitment 2026 चयन प्रक्रिया

राजस्थान प्रशासनिक सेवा भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा।

  • प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Examination)
  • मुख्य परीक्षा (Main Examination)
  • साक्षात्कार (Interview)
  • दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)
  • मेडिकल परीक्षण

सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अंतिम मेरिट सूची के आधार पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

 

RPSC RAS Recruitment 2026 आवेदन प्रक्रिया

राजस्थान प्रशासनिक सेवा भर्ती के लिए सभी अभ्यर्थियों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा।

सबसे पहले उम्मीदवारों को विभाग द्वारा जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ लेना है।

इसके बाद ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर Apply Online के लिंक पर क्लिक करना है। अब आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को सही-सही भरना है।

आवेदन फॉर्म भरते समय अभ्यर्थी के पास आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए।

इसके बाद आवश्यक दस्तावेजों को निर्धारित प्रारूप में अपलोड करना है। अब अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।

फॉर्म जमा करने से पहले एक बार सभी जानकारी की जांच अवश्य कर लें।

सभी जानकारी सही पाए जाने पर आवेदन फॉर्म को फाइनल सबमिट कर दें।

अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें ताकि भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर उसका उपयोग किया जा सके।

 

ऑफिशल नोटिफिकेशन – Click here

आवेदन करें – click here

Leave a Comment