
Indian Air Force Agniveervayu & Airmen Intake 02/2027 Vacancy 2026: भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) के द्वारा Agniveervayu एवं Airmen Intake 02/2027 के लिए नई भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
यह भर्ती देशभर के योग्य महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो भारतीय वायु सेना में शामिल होकर देश की सेवा करना चाहते हैं।
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी तथा पात्र अभ्यर्थि निर्धारित तिथि के भीतर अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
दोस्तों यदि आपका सपना भारतीय वायु सेना में नौकरी प्राप्त करने का है, तो आपके लिए यह भर्ती बहुत ही शानदार अवसर है। इस भर्ती के अंतर्गत विज्ञान (Science) तथा अन्य विषय (Other Than Science) दोनों वर्गों के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती से संबंधित आवेदन तिथि, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, वेतन, चयन प्रक्रिया तथा आवेदन करने की संपूर्ण जानकारी इस लेख में विस्तार से दी गई है।
इसलिए इस लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें और आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य देखें।
Indian Air Force Agniveervayu & Airmen Intake 02/2027 Vacancy 2026 आवेदन तिथि
भारतीय वायु सेना द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां निम्न प्रकार निर्धारित की गई हैं।
-
आरंभ तिथि :- 06 जुलाई 2026
-
अंतिम तिथि :- 26 जुलाई 2026 (रात्रि 11:00 बजे तक)
-
ऑनलाइन परीक्षा तिथि :- सितंबर 2026
सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपना आवेदन फॉर्म भर दें ताकि किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या से बचा जा सके।
Indian Air Force Agniveervayu & Airmen Intake 02/2027 Vacancy 2026 पदों का विवरण
भारतीय वायु सेना द्वारा Agniveervayu एवं Airmen Intake 02/2027 के अंतर्गत विभिन्न ट्रेडों एवं श्रेणियों में योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
-
पद का नाम :- Agniveervayu (Intake 02/2027)
-
विभाग :- Indian Air Force
-
नौकरी का स्थान :- संपूर्ण भारत
भर्ती के अंतर्गत पदों की संख्या का विस्तृत विवरण आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध कराया गया है।
Indian Air Force Agniveervayu & Airmen Intake 02/2027 Vacancy 2026 आयु सीमा
भारतीय वायु सेना में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु सीमा आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार निर्धारित की गई है।
-
न्यूनतम आयु :- आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार
-
अधिकतम आयु :- आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार
-
जन्म तिथि :- 01 जुलाई 2005 से 01 जनवरी 2010 (दोनों तिथियां शामिल)
आयु की गणना आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार की जाएगी तथा आरक्षित वर्गों को भारत सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
Indian Air Force Agniveervayu & Airmen Intake 02/2027 Vacancy 2026 शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग स्ट्रीम के अनुसार निर्धारित की गई है।
-
Science Stream
-
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 परीक्षा Physics, Mathematics एवं English विषयों के साथ न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण होना आवश्यक है तथा English विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए।
-
या
-
संबंधित ट्रेड में 3 वर्षीय Engineering Diploma न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए।
-
या
-
2 वर्षीय Vocational Course जिसमें Physics एवं Mathematics शामिल हों तथा निर्धारित अंकों की पात्रता पूरी हो।
-
Other Than Science Stream
-
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 परीक्षा न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होनी चाहिए तथा English विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए।
-
या
-
2 वर्षीय Vocational Course निर्धारित योग्यता के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए।
-
शैक्षणिक योग्यता से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।
Indian Air Force Agniveervayu & Airmen Intake 02/2027 Vacancy 2026 आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए निम्न प्रकार निर्धारित किया गया है।
-
सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क :- ₹550/- + GST
आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग अथवा UPI के माध्यम से किया जा सकता है।
Indian Air Force Agniveervayu & Airmen Intake 02/2027 Vacancy 2026 वेतन
भारतीय वायु सेना में चयनित अग्निवीरवायु अभ्यर्थियों को अग्निपथ योजना के अंतर्गत आकर्षक वेतन प्रदान किया जाएगा।
-
प्रथम वर्ष वेतन :- ₹30,000 प्रति माह
-
द्वितीय वर्ष वेतन :- ₹33,000 प्रति माह
-
तृतीय वर्ष वेतन :- ₹36,500 प्रति माह
-
चतुर्थ वर्ष वेतन :- ₹40,000 प्रति माह
इसके अतिरिक्त निर्धारित नियमों के अनुसार अन्य सुविधाएं एवं अग्निवीर सेवा निधि का लाभ भी प्रदान किया जाएगा।
Indian Air Force Agniveervayu & Airmen Intake 02/2027 Vacancy 2026 चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा।
-
ऑनलाइन लिखित परीक्षा
-
फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT)
-
Adaptability Test-I
-
Adaptability Test-II
-
दस्तावेज सत्यापन
-
मेडिकल परीक्षण
सभी चरणों में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को अंतिम मेरिट सूची के आधार पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।
Indian Air Force Agniveervayu & Airmen Intake 02/2027 Vacancy 2026 आवेदन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए सभी योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थियों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा।
सबसे पहले भारतीय वायु सेना द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
इसके बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Apply Online के लिंक पर क्लिक करें।
यदि पहले से रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो नया पंजीकरण करें।अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
इसके बाद पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, आधार कार्ड, 10वीं एवं 12वीं की अंकतालिका, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
अब निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
फॉर्म जमा करने से पहले सभी जानकारी एक बार अच्छी तरह जांच लें।
सभी जानकारी सही पाए जाने पर आवेदन फॉर्म को फाइनल सबमिट कर दें।
अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें ताकि भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर उसका उपयोग किया जा सके।
ऑफिशल नोटिफिकेशन – Click here
आवेदन करें – Click Here