
AVNL Vacancy 2026: रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली Armoured Vehicles Nigam Limited (AVNL) के द्वारा Executive एवं Non-Executive के विभिन्न पदों पर नई भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
इस भर्ती के माध्यम से कुल 1213 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी। यह भर्ती देशभर के उन सभी उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है जो रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत सरकारी संस्था में नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं।
AVNL भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन कार्य करने वाली एक प्रमुख कंपनी है, जहां समय-समय पर विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली जाती है।
दोस्तों इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित की गई है। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
इस भर्ती में Junior Technician, Junior Manager, Assistant Manager, Deputy Manager, Senior Manager, Deputy General Manager, Additional General Manager एवं Consultant सहित विभिन्न पद शामिल किए गए हैं।
भर्ती से संबंधित आवेदन तिथि, पदों का विवरण, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, आवेदन शुल्क, वेतन, चयन प्रक्रिया एवं आवेदन प्रक्रिया की संपूर्ण जानकारी नीचे विस्तार से दी गई है। इसलिए इस लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें।
AVNL Vacancy 2026 आवेदन तिथि
Armoured Vehicles Nigam Limited (AVNL) द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जाएगी। आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां इस प्रकार हैं।
-
अधिसूचना जारी होने की तिथि :- 21 जून 2026
-
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ :- शुरू
-
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि :- अधिसूचना जारी होने की तिथि से 15 दिन के भीतर
दोस्तों सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपना आवेदन फॉर्म भर दें ताकि किसी प्रकार की तकनीकी समस्या का सामना न करना पड़े।
AVNL Vacancy 2026 पदों का विवरण
Armoured Vehicles Nigam Limited (AVNL) द्वारा कुल 1213 पदों पर भर्ती का आयोजन किया जा रहा है।
-
Junior Technician – 1005 पद
-
Junior Manager – 165 पद
-
Assistant Manager – 04 पद
-
Deputy Manager – 33 पद
-
Senior Manager – 02 पद
-
Deputy General Manager – 01 पद
-
Additional General Manager – 02 पद
-
Consultant – 01 पद
-
कुल पद – 1213
इन सभी पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन विभाग द्वारा निर्धारित चयन प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा।
AVNL Vacancy 2026 आयु सीमा
Armoured Vehicles Nigam Limited (AVNL) भर्ती 2026 के लिए आयु सीमा पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है।
-
न्यूनतम आयु सीमा :- आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार
-
अधिकतम आयु सीमा :- पदानुसार निर्धारित
-
आयु की गणना :- आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार की जाएगी।
सरकार के नियमानुसार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग तथा अन्य आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
आयु सीमा की विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य देखें।
AVNL Vacancy 2026 शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार निर्धारित की गई है।
-
Junior Technician पद के लिए संबंधित ट्रेड में ITI उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
-
Junior Manager एवं अन्य प्रबंधकीय पदों के लिए संबंधित विषय में Diploma, Engineering Degree अथवा अन्य निर्धारित शैक्षणिक योग्यता आवश्यक है।
-
Consultant एवं वरिष्ठ पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में अनुभव भी आवश्यक हो सकता है।
दोस्तों प्रत्येक पद की विस्तृत शैक्षणिक योग्यता जानने के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।
AVNL Vacancy 2026 आवेदन शुल्क
AVNL द्वारा जारी संक्षिप्त अधिसूचना में आवेदन शुल्क का उल्लेख नहीं किया गया है।
-
यदि आवेदन शुल्क निर्धारित किया जाएगा तो उसकी जानकारी विस्तृत आधिकारिक नोटिफिकेशन अथवा ऑनलाइन आवेदन पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाएगी।
अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नवीनतम जानकारी अवश्य देखनी चाहिए।
AVNL Vacancy 2026 वेतन
इस भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार आकर्षक वेतन प्रदान किया जाएगा।
-
Junior Technician – ₹21,000 प्रति माह
-
Junior Manager – ₹30,000 प्रति माह
-
Assistant Manager – ₹40,000 प्रति माह
-
Deputy Manager – ₹50,000 प्रति माह
-
Senior Manager – ₹70,000 प्रति माह
-
Deputy General Manager – ₹80,000 प्रति माह
-
Additional General Manager – ₹1,00,000 प्रति माह
-
Consultant – ₹1,20,000 प्रति माह
इसके अतिरिक्त पात्र अभ्यर्थियों को कंपनी के नियमों के अनुसार अन्य भत्ते एवं सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
AVNL Vacancy 2026 चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन विभाग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा।
-
आवेदन फॉर्म की जांच
-
शॉर्टलिस्टिंग
-
दस्तावेज सत्यापन
-
इंटरव्यू / ट्रेड टेस्ट / स्किल टेस्ट (पदानुसार)
-
मेडिकल परीक्षण
-
अंतिम मेरिट सूची
विभाग आवश्यकता के अनुसार चयन प्रक्रिया में परिवर्तन कर सकता है। विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध रहेगी।
AVNL Vacancy 2026 आवेदन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए सभी उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा।
सबसे पहले Armoured Vehicles Nigam Limited (AVNL) द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
इसके बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Apply Online के लिंक पर क्लिक करें।
अब आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही दर्ज करें।
आवेदन फॉर्म भरते समय अभ्यर्थी के पास आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो) तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध होने चाहिए।
इसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
यदि आवेदन शुल्क लागू हो तो अपनी श्रेणी के अनुसार शुल्क का भुगतान करें।
फॉर्म जमा करने से पहले सभी जानकारी की एक बार पुनः जांच अवश्य करें।
सभी जानकारी सही पाए जाने पर आवेदन फॉर्म को फाइनल सबमिट कर दें।
अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें ताकि भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर उसका उपयोग किया जा सके।
शॉर्ट नोटिफिकेशन – Click here
आवेदन करें – Click Here