Bengaluru City Civil Court Vacancy 2026: बेंगलुरु सिटी सिविल कोर्ट में 110 पदों पर नई भर्ती जारी।

Bengaluru City Civil Court Vacancy 2026
Bengaluru City Civil Court Vacancy 2026

Bengaluru City Civil Court Vacancy 2026: बेंगलुरु सिटी सिविल कोर्ट (Bengaluru City Civil Court) के द्वारा विभिन्न पदों पर नई भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

इस भर्ती के अंतर्गत स्टेनोग्राफर, टाइपिस्ट, ड्राइवर, प्रोसेस सर्वर तथा चपरासी (Peon) सहित कुल 110 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी।

यह भर्ती उन सभी उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है जो न्यायालय विभाग में सरकारी नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं और लंबे समय से नई भर्ती का इंतजार कर रहे हैं।

इस भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना बेंगलुरु सिटी सिविल कोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से जारी की गई है।

इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ लें ताकि आवेदन करते समय किसी प्रकार की त्रुटि न हो।

यदि आप भी कोर्ट विभाग में सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो यह भर्ती आपके लिए एक सुनहरा अवसर साबित हो सकती है।

इस लेख में आवेदन तिथि, पदों का विवरण, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, आवेदन शुल्क, वेतन, चयन प्रक्रिया तथा आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से बताई गई है। इसलिए इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

 

Bengaluru City Civil Court Vacancy 2026 आवेदन तिथि

बेंगलुरु सिटी सिविल कोर्ट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी। विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां निम्न प्रकार हैं।

  • आरंभ तिथि :- 01 जुलाई 2026
  • अंतिम तिथि :- 30 जुलाई 2026
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि :- 30 जुलाई 2026

दोस्तों सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते अपना आवेदन फॉर्म सफलतापूर्वक भर दें।

 

Bengaluru City Civil Court Vacancy 2026 पदों का विवरण

बेंगलुरु सिटी सिविल कोर्ट द्वारा कुल 110 पदों पर भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। पदों का विवरण निम्न प्रकार है।

  • स्टेनोग्राफर ग्रेड-III :- 06 पद
  • टाइपिस्ट :- 07 पद
  • ड्राइवर :- 08 पद
  • प्रोसेस सर्वर :- 01 पद
  • चपरासी (Peon) :- 88 पद
  • कुल पद :- 110

सभी पदों पर नियुक्ति विभाग द्वारा निर्धारित चयन प्रक्रिया के अनुसार की जाएगी।

 

Bengaluru City Civil Court Vacancy 2026 आयु सीमा

बेंगलुरु सिटी सिविल कोर्ट भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों की आयु सीमा विभाग द्वारा निर्धारित की गई है।

  • न्यूनतम आयु सीमा :- 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु सीमा :- 40 वर्ष

आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। आयु की गणना आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार की जाएगी।

 

Bengaluru City Civil Court Vacancy 2026 शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के अंतर्गत अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है।

  • चपरासी (Peon) पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (SSLC) उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
  • ड्राइवर पद के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना तथा वैध हेवी व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है।
  • टाइपिस्ट पद के लिए उम्मीदवार का 12वीं (PUC) अथवा समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना तथा कन्नड़ एवं अंग्रेजी टाइपिंग का प्रमाणपत्र होना आवश्यक है।
  • स्टेनोग्राफर पद के लिए उम्मीदवार का 12वीं (PUC) अथवा डिप्लोमा इन कमर्शियल प्रैक्टिस उत्तीर्ण होना तथा कन्नड़ एवं अंग्रेजी शॉर्टहैंड एवं टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है।
  • प्रोसेस सर्वर पद के लिए उम्मीदवार को विभाग द्वारा निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगी।

शैक्षणिक योग्यता से संबंधित और भी अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।

 

Bengaluru City Civil Court Vacancy 2026 आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया है।

  • सामान्य वर्ग (General Merit) :- ₹300/-
  • कैटेगरी IIA, IIB, IIIA एवं IIIB :- ₹150/-

अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), कैटेगरी-I तथा दिव्यांग उम्मीदवार :- कोई आवेदन शुल्क नहीं

आवेदन शुल्क भुगतान करने का माध्यम केवल ऑनलाइन से किया जाएगा।

 

Bengaluru City Civil Court Vacancy 2026 वेतन

इस भर्ती के अंतर्गत चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार आकर्षक वेतन प्रदान किया जाएगा।

  • वेतनमान :- ₹19,900 से ₹83,700 प्रति माह

इसके अतिरिक्त चयनित उम्मीदवारों को सरकार के नियमानुसार महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, यात्रा भत्ता तथा अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ भी प्रदान किया जाएगा।

 

Bengaluru City Civil Court Vacancy 2026 चयन प्रक्रिया

बेंगलुरु सिटी सिविल कोर्ट भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा।

  • लिखित परीक्षा
  • स्किल टेस्ट (जहां लागू हो)
  • दस्तावेज सत्यापन
  • मेडिकल परीक्षण
  • अंतिम मेरिट सूची

जो उम्मीदवार सभी चरणों में सफल होंगे उन्हें संबंधित पद पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

 

Bengaluru City Civil Court Vacancy 2026 आवेदन प्रक्रिया

बेंगलुरु सिटी सिविल कोर्ट भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा।

सबसे पहले विभाग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

इसके बाद विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

नीचे दिए गए Apply Online के लिंक पर क्लिक करें।

और आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही दर्ज करें।

इसके बाद आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस (यदि लागू हो) एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।

और अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

आवेदन फॉर्म जमा करने से पहले एक बार सभी जानकारी की सावधानीपूर्वक जांच कर लें।

सभी जानकारी सही होने पर आवेदन फॉर्म को फाइनल सबमिट कर दें।

अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें ताकि भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर उसका उपयोग किया जा सके।

 

Bengaluru City Civil Court Vacancy 2026 महत्वपूर्ण जानकारी

  • भर्ती का नाम :- Bengaluru City Civil Court Vacancy 2026
  • विभाग का नाम :- Bengaluru City Civil Court
  • कुल पद :- 110
  • आवेदन का माध्यम :- ऑनलाइन
  • नौकरी का स्थान :- बेंगलुरु, कर्नाटक
  • आवेदन प्रारंभ :- 01 जुलाई 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि :- 30 जुलाई 2026

 

Official Website

Official Notification PDF For (Residual Parent Cadre – Driver & Peon) – Click here

Official Notification PDF For (371-J Local Cadre – Steno, Typist, Driver, Process Server & Peon) – Click here

Apply  Link – Click Here

Leave a Comment