
Civil Court Ranchi Vacancy 2026: व्यवहार न्यायालय, रांची के द्वारा चपरासी/आदेशपाल के विभिन्न पदों पर नई भर्ती का शानदार नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
यह भर्ती विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत आयोजित की जा रही है। दोस्तों यह भर्ती उन सभी अभ्यर्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो 10वीं पास योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं।
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन माध्यम से निर्धारित की गई है। योग्य महिला एवं पुरुष अभ्यर्थि अपने आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में भरकर अंतिम तिथि से पहले स्पीड पोस्ट अथवा रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से भेज सकते हैं।
दोस्तों इस भर्ती के अंतर्गत चपरासी/आदेशपाल के कुल 22 पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को ₹18,000 से ₹56,900 तक का वेतन प्रदान किया जाएगा।
इस भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का चयन स्क्रीनिंग टेस्ट एवं साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
भर्ती से संबंधित आवेदन तिथि, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, आवेदन शुल्क, वेतन, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया तथा आवेदन भेजने का पता सहित संपूर्ण जानकारी इस लेख में विस्तार से बताई गई है। इसलिए इस लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें और अपने आवेदन फॉर्म को सफलतापूर्वक भरें।
Civil Court Ranchi Vacancy 2026 आवेदन तिथि
व्यवहार न्यायालय, रांची के द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञापन के अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थि निर्धारित अंतिम तिथि से पहले अपने आवेदन पत्र को भेज सकते हैं।
-
आरंभ तिथि :- आवेदन शुरू हैं
-
अंतिम तिथि :- 20 जुलाई 2026
दोस्तों सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपने आवेदन पत्र को भरकर स्पीड पोस्ट अथवा रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से भेज दें, क्योंकि अंतिम तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
Civil Court Ranchi Vacancy 2026 पदों का विवरण
व्यवहार न्यायालय, रांची के द्वारा चपरासी/आदेशपाल के कुल 22 रिक्त पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
-
सामान्य वर्ग (UR) :- 09 पद
-
अनुसूचित जाति (SC) :- 01 पद
-
अनुसूचित जनजाति (ST) :- 08 पद
-
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) :- 02 पद
-
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) :- 02 पद
-
कुल पद :- 22
Civil Court Ranchi Vacancy 2026 कौन आवेदन कर सकता है
सिविल कोर्ट रांची भर्ती 2026 के लिए भारत के किसी भी राज्य के महिला एवं पुरुष अभ्यर्थि आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए केवल झारखंड राज्य के अभ्यर्थियों तक ही आवेदन सीमित नहीं किया गया है।
हालांकि आरक्षण का लाभ झारखंड सरकार के नियमों के अनुसार केवल पात्र अभ्यर्थियों को प्रदान किया जाएगा। इसलिए अन्य राज्यों के अभ्यर्थि भी इस भर्ती के लिए आवेदन करके सरकारी नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। यह एक ऑल इंडिया भर्ती है।
Civil Court Ranchi Vacancy 2026 आयु सीमा
-
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 01 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी।
-
सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा :- 35 वर्ष
-
पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा :- 37 वर्ष
-
महिला अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा :- 38 वर्ष
-
अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा :- 40 वर्ष
सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
Civil Court Ranchi Vacancy 2026 शैक्षणिक योग्यता
व्यवहार न्यायालय, रांची भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार निर्धारित की गई है।
-
योग्यता :- किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) अथवा समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
-
दोस्तों यदि आप किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास हैं तो इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Civil Court Ranchi Vacancy 2026 आवेदन शुल्क
व्यवहार न्यायालय, रांची द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में आवेदन शुल्क का उल्लेख नहीं किया गया है। इसलिए अभ्यर्थि आवेदन शुल्क से संबंधित सटीक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को अवश्य पढ़ें।
Civil Court Ranchi Vacancy 2026 वेतन
इस भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार लेवल-1 का वेतन प्रदान किया जाएगा।
-
वेतन लगभग :- ₹18,000 से ₹56,900 प्रति माह
इसके अतिरिक्त अभ्यर्थियों को अन्य सरकारी भत्तों एवं सुविधाओं का लाभ भी प्रदान किया जाएगा।
Civil Court Ranchi Vacancy 2026 चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा।
-
स्क्रीनिंग टेस्ट
-
साक्षात्कार (Interview)
-
दस्तावेज सत्यापन
-
मेडिकल परीक्षण
सभी चरणों में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को अंतिम चयन सूची के आधार पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।
Civil Court Ranchi Vacancy 2026 आवश्यक दस्तावेज
-
10वीं की मार्कशीट एवं प्रमाण पत्र
-
आधार कार्ड
-
निवास प्रमाण पत्र
-
जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
-
मोबाइल नंबर
-
ईमेल आईडी
-
तीन पासपोर्ट साइज फोटो
-
स्वहस्ताक्षर
-
स्वप्रमाणित दस्तावेजों की प्रतियां
-
₹40 का डाक टिकट लगा हुआ स्वयं का पता लिखा लिफाफा
Civil Court Ranchi Vacancy 2026 आवेदन प्रक्रिया
सिविल कोर्ट रांची भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थियों को ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा।
सबसे पहले अभ्यर्थियों को जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ लेना है। इसके बाद निर्धारित आवेदन पत्र के प्रारूप को डाउनलोड करके उसमें पूछी गई सभी जानकारी को सही-सही भरना होगा।
आवेदन पत्र के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न करनी होंगी। इसके साथ तीन नवीन पासपोर्ट साइज फोटो भी लगानी होगी।
इसके बाद ₹40 का डाक टिकट लगा हुआ स्वयं का पता लिखा हुआ लिफाफा आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना होगा। आवेदन पत्र को अंतिम तिथि से पहले रजिस्टर्ड डाक अथवा स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजना होगा।
Civil Court Ranchi Vacancy 2026 आवेदन भेजने का पता
-
सेवा में,
-
प्रभारी न्यायाधीश,
-
व्यवहार न्यायालय, रांची,
-
झारखंड – 834001
दोस्तों आवेदन पत्र भेजते समय लिफाफे के ऊपर विज्ञापन संख्या, आवेदन किए गए पद का नाम तथा अपनी श्रेणी को स्पष्ट अक्षरों में लिखना आवश्यक है। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
ऑफिशल नोटिफिकेशन – Click here
आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें – Click here