High Court of Karnataka Group D Vacancy 2026: कर्नाटक हाई कोर्ट में 98 ग्रुप डी पदों पर नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी।

High Court of Karnataka Group D Vacancy 2026
High Court of Karnataka Group D Vacancy 2026

High Court of Karnataka Group D Vacancy 2026: कर्नाटक हाई कोर्ट (High Court of Karnataka) के द्वारा ग्रुप डी (Group-D) के विभिन्न पदों पर नई भर्ती का संशोधित (Revised) आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

यह भर्ती उन सभी अभ्यर्थियों के लिए एक शानदार अवसर है जो 10वीं पास योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं।

इस भर्ती के अंतर्गत Peon, Watchman, Sweeper, Peon (House Keeping), Lift Attender, Assistant Binder, Tailor एवं Dhobi सहित कुल 98 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी।

दोस्तों इस भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना कर्नाटक हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी की गई है।

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है, इसलिए सभी योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को कर्नाटक हाई कोर्ट के बेंगलुरु, धारवाड़ एवं कलबुर्गी बेंच में नियुक्ति दी जा सकती है।

भर्ती से संबंधित आवेदन तिथि, पदों का विवरण, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, आवेदन शुल्क, वेतन, चयन प्रक्रिया तथा आवेदन प्रक्रिया की संपूर्ण जानकारी नीचे विस्तार से दी गई है। इसलिए इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

 

High Court of Karnataka Group D Vacancy 2026 आवेदन तिथि

कर्नाटक हाई कोर्ट द्वारा जारी संशोधित नोटिफिकेशन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां निम्न प्रकार निर्धारित की गई हैं।

  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: आवेदन प्रक्रिया जारी है।
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 31 जुलाई 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक)

दोस्तों सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपना आवेदन फॉर्म भर दें, क्योंकि अंतिम दिनों में वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक होने के कारण आवेदन करने में परेशानी हो सकती है।

 

High Court of Karnataka Group D Vacancy 2026 पदों का विवरण

कर्नाटक हाई कोर्ट द्वारा कुल 98 पदों पर भर्ती निकाली गई है।

Peon / Watchman / Sweeper / Peon (House Keeping) – 90 पद (89 नियमित + 1 बैकलॉग)

  • Lift Attender – 5 पद
  • Assistant Binder – 1 पद
  • Tailor – 1 पद
  • Dhobi – 1 पद
  • कुल पद – 98

 

High Court of Karnataka Group D Vacancy 2026 आयु सीमा

कर्नाटक हाई कोर्ट में भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु सीमा निम्न प्रकार निर्धारित की गई है।

  • न्यूनतम आयु सीमा: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु सीमा
  • सामान्य वर्ग – 40 वर्ष
  • OBC (Category IIA, IIB, IIIA, IIIB) – 43 वर्ष
  • SC / ST / Category-I – 45 वर्ष

आयु की गणना आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार की जाएगी तथा आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

 

High Court of Karnataka Group D Vacancy 2026 शैक्षणिक योग्यता

कर्नाटक हाई कोर्ट में भर्ती के लिए पद अनुसार शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है।

  • Peon, Watchman, Sweeper एवं Peon (House Keeping)
  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (SSLC) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • Lift Attender: 10वीं पास होने के साथ-साथ Lift Mechanism का अनुभव होना चाहिए।
  • Assistant Binder: 10वीं पास तथा Binding कार्य का कम से कम 2 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
  • Tailor: 10वीं पास तथा Tailoring कार्य का कम से कम 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
  • Dhobi: 10वीं पास तथा Dhobi कार्य का अनुभव होना चाहिए।

दोस्तों यदि आप केवल Peon, Watchman, Sweeper अथवा House Keeping Peon के पद के लिए आवेदन कर रहे हैं तो केवल 10वीं पास होना पर्याप्त है।

 

High Court of Karnataka Group D Vacancy 2026 आवेदन शुल्क

कर्नाटक हाई कोर्ट में भर्ती के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया है।

  • General / OBC (IIA, IIB, IIIA, IIIB) – ₹200
  • SC / ST / Category-I / दिव्यांग (PwBD) – ₹100

आवेदन शुल्क SBI Online Payment Gateway के माध्यम से ऑनलाइन जमा करना होगा।

एक बार जमा किया गया आवेदन शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।

 

High Court of Karnataka Group D Vacancy 2026 वेतन

चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतनमान प्रदान किया जाएगा।

  • Peon, Watchman, Sweeper, House Keeping Peon, Assistant Binder एवं Dhobi
  • वेतनमान – ₹19,900 से ₹63,200 प्रतिमाह (Level-2)
  • Lift Attender एवं Tailor
  • वेतनमान – ₹21,700 से ₹69,100 प्रतिमाह (Level-3)

इसके अतिरिक्त राज्य सरकार के नियमों के अनुसार अन्य सभी भत्ते एवं सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

 

High Court of Karnataka Group D Vacancy 2026 चयन प्रक्रिया

कर्नाटक हाई कोर्ट में भर्ती में किसी प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी।

  • चयन प्रक्रिया निम्न प्रकार होगी।
  • 10वीं (SSLC) अथवा निर्धारित योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
  • मेरिट सूची के आधार पर योग्य अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
  • इंटरव्यू
  • दस्तावेज सत्यापन
  • अंतिम मेरिट सूची
  • नियुक्ति

Peon, Watchman, Sweeper, House Keeping Peon, Lift Attender, Tailor एवं Dhobi पदों के लिए रिक्तियों के लगभग 10 गुना उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

Assistant Binder पद के लिए रिक्तियों के लगभग 5 गुना उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

 

High Court of Karnataka Group D Vacancy 2026 आवश्यक दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन करते समय निम्न दस्तावेज तैयार रखें।

  • 10वीं की मार्कशीट
  • जन्मतिथि प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • ग्रामीण आरक्षण प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • कन्नड़ माध्यम प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • पूर्व सैनिक प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • ट्रांसजेंडर प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • अनुभव प्रमाण पत्र (Lift Attender, Assistant Binder, Tailor एवं Dhobi पद के लिए)
  • अन्य शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र (यदि हो)

सभी दस्तावेज स्पष्ट PDF/JPG प्रारूप में अपलोड करने होंगे। आवेदन के बाद किसी भी दस्तावेज को बाद में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

 

High Court of Karnataka Group D Vacancy 2026 आवेदन प्रक्रिया

कर्नाटक हाई कोर्ट में भर्ती के लिए सभी उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा।

सबसे पहले कर्नाटक हाई कोर्ट द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

इसके बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।

इसके बाद पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर एवं सभी आवश्यक दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।

यदि आप आरक्षण का लाभ लेना चाहते हैं तो संबंधित प्रमाण पत्र भी अपलोड करें।

अब अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करने से पहले सभी जानकारी की अच्छी तरह जांच कर लें।

सभी जानकारी सही होने पर आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें।

अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें ताकि भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर उसका उपयोग किया जा सके।

 

High Court of Karnataka Group D Vacancy 2026 महत्वपूर्ण बातें

आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 है।

आवेदन जमा होने के बाद उसमें संशोधन नहीं किया जा सकेगा।

इंटरव्यू के समय सभी मूल दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

गलत जानकारी या फर्जी दस्तावेज देने पर आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।

चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति बेंगलुरु, धारवाड़ एवं कलबुर्गी बेंच में की जा सकती है।

चयनित उम्मीदवारों को प्रारंभ में 2 वर्ष की परिवीक्षा (Probation) पर रखा जाएगा।

 

ऑफिशल नोटिफिकेशन – Click here

आवेदन करें – Online Apply 

Leave a Comment