Cochin Shipyard Safety Assistant Vacancy 2026: कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में सेफ्टी असिस्टेंट के 13 पदों पर नई भर्ती जारी।

Cochin Shipyard Safety Assistant Vacancy 2026
Cochin Shipyard Safety Assistant Vacancy 2026

Cochin Shipyard Safety Assistant Vacancy 2026: कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (Cochin Shipyard Limited-CSL) के द्वारा सेफ्टी असिस्टेंट (Safety Assistant) के पदों पर नई भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर आयोजित की जा रही है।

ऐसे सभी अभ्यर्थी जो 10वीं पास हैं तथा सेफ्टी/फायर में डिप्लोमा के साथ आवश्यक अनुभव रखते हैं, उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर है।

कोचीन शिपयार्ड भारत सरकार का एक प्रतिष्ठित मिनीरत्न (Schedule ‘A’) सार्वजनिक उपक्रम है, जहां चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन, वार्षिक वेतन वृद्धि तथा अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

दोस्तों इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित की गई है। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

इस भर्ती के अंतर्गत कुल 13 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती से संबंधित आवेदन तिथि, पदों का विवरण, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया, वेतन, आवश्यक दस्तावेज तथा आवेदन प्रक्रिया की संपूर्ण जानकारी इस लेख में विस्तार से बताई गई है। इसलिए इस लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें।

 

Cochin Shipyard Safety Assistant Vacancy 2026 आवेदन तिथि

कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां निम्न प्रकार निर्धारित की गई हैं।

  • आरंभ तिथि :- 30 जून 2026
  • अंतिम तिथि :- 22 जुलाई 2026

दोस्तों सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपना आवेदन फॉर्म भर दें, क्योंकि अंतिम दिनों में वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक होने की संभावना रहती है।

 

Cochin Shipyard Safety Assistant Vacancy 2026 पदों का विवरण

कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में सेफ्टी असिस्टेंट के भर्ती के अंतर्गत कुल 13 पदों पर भर्ती की जाएगी।

  • सामान्य (UR) :- 07 पद
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) :- 02 पद
  • अनुसूचित जाति (SC) :- 01 पद
  • अनुसूचित जनजाति (ST) :- 02 पद
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) :- 01 पद
  • कुल पद :- 13

विभाग आवश्यकता के अनुसार रिक्तियों की संख्या बढ़ा या घटा सकता है।

 

Cochin Shipyard Safety Assistant Vacancy 2026 आयु सीमा

कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में सेफ्टी असिस्टेंट के भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा निम्न प्रकार निर्धारित की गई है।

  • न्यूनतम आयु सीमा :- निर्धारित नहीं
  • अधिकतम आयु सीमा :- 45 वर्ष
  • आयु की गणना :- 22 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी।
  • OBC वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।
  • SC एवं ST वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट मिलेगी।

भूतपूर्व सैनिकों (Ex-Servicemen) को भारत सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम 50 वर्ष तक आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

 

Cochin Shipyard Safety Assistant Vacancy 2026 शैक्षणिक योग्यता

कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में सेफ्टी असिस्टेंट के भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित योग्यता होना आवश्यक है।

  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से SSLC (10वीं) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • किसी सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थान अथवा सार्वजनिक उपक्रम से एक वर्षीय Safety/Fire Diploma होना चाहिए।

इसके अतिरिक्त उम्मीदवार के पास निम्न संस्थानों में कम से कम 1 वर्ष का प्रशिक्षण अथवा कार्य अनुभव होना चाहिए।

  • Public Sector Undertaking (PSU)
  • Factory
  • Construction Company
  • Engineering Company

दोस्तों केवल वही अनुभव मान्य होगा जो आवश्यक योग्यता प्राप्त करने के बाद अर्जित किया गया हो।

 

Cochin Shipyard Safety Assistant Vacancy 2026 आवेदन शुल्क

कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में सेफ्टी असिस्टेंट के भर्ती के लिए आवेदन शुल्क निम्न प्रकार निर्धारित किया गया है।

  • सामान्य / OBC / EWS :- ₹200/-
  • SC / ST :- कोई आवेदन शुल्क नहीं

आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड अथवा इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से जमा करना होगा।

 

Cochin Shipyard Safety Assistant Vacancy 2026 वेतन

  • कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में सेफ्टी असिस्टेंट के भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को प्रथम वर्ष में ₹23,300 प्रति माह का समेकित (Consolidated) वेतन दिया जाएगा।

प्रत्येक वर्ष वेतन में वृद्धि की जाएगी।

इसके अतिरिक्त निर्धारित कार्य समय से अधिक कार्य करने पर अतिरिक्त भुगतान (Extra Hours Payment) भी दिया जाएगा।

 

Cochin Shipyard Safety Assistant Vacancy 2026 चयन प्रक्रिया

कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में सेफ्टी असिस्टेंट के भर्ती में उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा।

  • ऑनलाइन आवेदन की शॉर्टलिस्टिंग
  • दस्तावेज सत्यापन
  • प्रैक्टिकल टेस्ट (70 अंक)
  • फिजिकल टेस्ट (30 अंक)
  • मेडिकल परीक्षण
  • अंतिम मेरिट सूची
  • फिजिकल टेस्ट के अंतर्गत दौड़ (Running) एवं पुश-अप्स (Push-ups) शामिल होंगे।
  • इस भर्ती में किसी प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी।

 

Cochin Shipyard Safety Assistant Vacancy 2026 अनुबंध अवधि

चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति अधिकतम 5 वर्ष के कॉन्ट्रैक्ट पर की जाएगी।

कार्य की आवश्यकता के अनुसार उम्मीदवारों की पोस्टिंग कोचीन शिपयार्ड अथवा इसकी अन्य यूनिट, परियोजना स्थल, भारत या विदेश में भी की जा सकती है।

 

Cochin Shipyard Safety Assistant Vacancy 2026 आवश्यक दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए।

  • 10वीं की मार्कशीट
  • Safety/Fire Diploma प्रमाण पत्र
  • अनुभव प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
  • हस्ताक्षर
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • EWS प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • भूतपूर्व सैनिक प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • अन्य आवश्यक दस्तावेज

 

Cochin Shipyard Safety Assistant Vacancy 2026 आवेदन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए सभी उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा।

सबसे पहले विभाग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

इसके बाद कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

Career सेक्शन में जाकर संबंधित भर्ती के Apply Online लिंक पर क्लिक करें।

यदि पहले से रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो One Time Registration पूरा करें।

अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।

अपनी शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, आयु तथा अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।

सभी आवश्यक दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो एवं हस्ताक्षर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।

यदि आवेदन शुल्क लागू है तो ऑनलाइन माध्यम से शुल्क का भुगतान करें।

फॉर्म जमा करने से पहले सभी जानकारियों की एक बार अच्छी तरह जांच कर लें।

सभी जानकारी सही होने पर आवेदन फॉर्म को फाइनल सबमिट कर दें।

अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट अथवा पीडीएफ अपने पास सुरक्षित रख लें ताकि भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर उसका उपयोग किया जा सके।

 

Cochin Shipyard Safety Assistant Vacancy 2026 महत्वपूर्ण निर्देश

कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में सेफ्टी असिस्टेंट के भर्ती के लिए वर्तमान में Cochin Shipyard Limited में Contract Safety Assistant के रूप में कार्यरत कर्मचारी आवेदन नहीं कर सकते।

PwBD उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र नहीं हैं।

चयनित उम्मीदवारों को मेडिकल फिटनेस प्रमाणित करानी होगी।

सभी प्रमाण पत्रों का मूल सत्यापन चयन प्रक्रिया के दौरान किया जाएगा।

गलत जानकारी देने पर आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।

उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया से संबंधित सभी अपडेट समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर देखते रहना चाहिए।

 

ऑफिशल नोटिफिकेशन – Click here

आवेदन करें – Click Here

Leave a Comment