
CCRUM Group A, B & C Vacancy 2026: सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन यूनानी मेडिसिन (CCRUM), आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा ग्रुप A, ग्रुप B एवं ग्रुप C के विभिन्न पदों पर नई भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
यह भर्ती विज्ञापन संख्या 01/2026 के अंतर्गत जारी की गई है। दोस्तों यह भर्ती उन सभी अभ्यर्थियों के लिए एक बहुत ही सुनहरा अवसर है जो केंद्र सरकार की स्थायी नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं।
इस भर्ती के माध्यम से देशभर के योग्य महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न ग्रुप A, ग्रुप B तथा ग्रुप C पदों पर किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित की गई है।
दोस्तों इस भर्ती में Research Officer, Staff Nurse, Pharmacist, Assistant, Upper Division Clerk (UDC), Lower Division Clerk (LDC), Stenographer, Multi Tasking Staff (MTS) सहित कई अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी।
इस भर्ती के लिए 10वीं पास, 12वीं पास, डिप्लोमा, स्नातक, बी.फार्मा, डी.फार्मा, नर्सिंग, पोस्ट ग्रेजुएट तथा अन्य निर्धारित योग्यता रखने वाले अभ्यर्थि आवेदन कर सकते हैं।
यदि आप काफी समय से किसी अच्छी सेंट्रल गवर्नमेंट जॉब का इंतजार कर रहे थे तो यह भर्ती आपके लिए एक शानदार अवसर साबित हो सकती है।
इस भर्ती से संबंधित आवेदन तिथि, पदों का विवरण, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, आवेदन शुल्क, वेतन, चयन प्रक्रिया तथा आवेदन करने की संपूर्ण जानकारी नीचे विस्तार से दी गई है। इसलिए इस लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें।
CCRUM Group A, B & C Vacancy 2026 आवेदन तिथि
सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन यूनानी मेडिसिन (CCRUM) द्वारा जारी इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण तिथियां इस प्रकार निर्धारित की गई हैं।
-
आवेदन प्रारंभ तिथि :- 01 जुलाई 2026
-
आवेदन की अंतिम तिथि :- 31 जुलाई 2026
-
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि :- 31 जुलाई 2026
-
आवेदन सुधार (Correction Window) :- 03 अगस्त 2026 से 05 अगस्त 2026
दोस्तों सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपना आवेदन फॉर्म भर दें ताकि अंतिम समय में वेबसाइट पर अधिक लोड होने की स्थिति में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
CCRUM Group A, B & C Vacancy 2026 पदों का विवरण
इस भर्ती के अंतर्गत कुल 179 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
-
मुख्य पद इस प्रकार हैं:-
-
Research Officer
-
Assistant Research Officer
-
Staff Nurse
-
Pharmacist
-
Assistant
-
Upper Division Clerk (UDC)
-
Lower Division Clerk (LDC)
-
Stenographer
-
Library Assistant
-
Medical Laboratory Technologist
-
Multi Tasking Staff (MTS)
-
Driver
-
Store Keeper
-
Junior Medical Laboratory Technologist
-
Statistical Assistant
-
Translator
-
Library Clerk
-
Junior Engineer तथा अन्य विभिन्न पद।
-
कुल पद :- 179
इन सभी पदों पर भर्ती अलग-अलग योग्यता के आधार पर की जाएगी। अभ्यर्थि जिस पद के लिए पात्र हैं, उसी पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।
CCRUM Group A, B & C Vacancy 2026 आयु सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है।
-
न्यूनतम आयु सीमा :- 18 वर्ष
-
अधिकतम आयु सीमा :-
-
Group C पदों के लिए :- 27 वर्ष
-
Group B पदों के लिए :- 35 वर्ष
-
Group A पदों के लिए :- 40 वर्ष
आयु की गणना विभाग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार की जाएगी।
सरकार के नियमों के अनुसार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, दिव्यांग तथा अन्य आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
CCRUM Group A, B & C Vacancy 2026 शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती में अलग-अलग पदों के अनुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है।
-
योग्यता इस प्रकार है:-
-
10वीं पास
-
12वीं पास
-
डिप्लोमा
-
स्नातक (Graduation)
-
बी.एससी.
-
डी.फार्मा / बी.फार्मा
-
GNM / B.Sc. Nursing
-
पोस्ट ग्रेजुएट
-
MD / MS तथा अन्य संबंधित डिग्री
दोस्तों अभ्यर्थि के पास संबंधित पद के अनुसार मान्यता प्राप्त बोर्ड, विश्वविद्यालय अथवा संस्थान से निर्धारित शैक्षणिक योग्यता होना आवश्यक है। विस्तृत योग्यता की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में पदवार उपलब्ध कराई गई है।
CCRUM Group A, B & C Vacancy 2026 आवेदन शुल्क
-
इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी एवं पद के अनुसार निर्धारित किया गया है।
-
Processing Fee (सभी अभ्यर्थि) :- ₹500
-
Group A (General/OBC) :- ₹1500
-
Group B (General/OBC) :- ₹1000
-
Group C (General/OBC) :- ₹800
-
SC / ST / PwBD / सभी महिला अभ्यर्थि / Ex-Servicemen अभ्यर्थियों को नियमानुसार आवेदन शुल्क में छूट प्रदान की जाएगी। अभ्यर्थि आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से नेट बैंकिंग, यूपीआई, डेबिट कार्ड अथवा क्रेडिट कार्ड के माध्यम से कर सकते हैं।
CCRUM Group A, B & C Vacancy 2026 वेतन
इस भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के अनुसार आकर्षक वेतन प्रदान किया जाएगा।
- वेतन लगभग :- ₹18,000 से ₹2,09,200 प्रति माह
इसके अतिरिक्त महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता (TA), मेडिकल सुविधा, अवकाश, पेंशन संबंधी लाभ (नियमानुसार) तथा अन्य सरकारी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
CCRUM Group A, B & C Vacancy 2026 चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा।
-
कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT)
-
स्किल टेस्ट (जहां लागू हो)
-
साक्षात्कार (केवल निर्धारित पदों के लिए)
-
दस्तावेज सत्यापन
-
मेडिकल परीक्षण
सभी चरणों में सफल अभ्यर्थियों को अंतिम मेरिट सूची के आधार पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।
CCRUM Group A, B & C Vacancy 2026 आवेदन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए सभी योग्य अभ्यर्थियों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा।
सबसे पहले अभ्यर्थियों को विभाग द्वारा जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ लेना चाहिए। इसके बाद CCRUM की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Vacancy सेक्शन में उपलब्ध Apply Online लिंक पर क्लिक करना होगा।
अब सबसे पहले अपना पंजीकरण (Registration) पूरा करें। पंजीकरण सफल होने के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी व्यक्तिगत, शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक जानकारी सही-सही भरें।
इसके बाद अभ्यर्थि को अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर तथा आवश्यक दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करने होंगे। अब अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
आवेदन फॉर्म जमा करने से पहले सभी जानकारियों की अच्छी तरह जांच अवश्य करें। यदि सभी जानकारी सही है तो आवेदन फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट कर दें।
अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें ताकि भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर उसक उपयोग किया जा सके।